इगलास थाना दिवस में आयी शिकायतों में नाली व चकरोड विवादित रही अधिकांश टीम गठित कर दो दिन में निस्तारण किए जाने के दिये निर्देश
इगलास : इगलास कोतवाली सभागार में आयोजित थाना दिवस में समयानुसार फरियादियों का पहुंचना शुरू हो गया और शिकायतों के निस्तारण हेतु वहां प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना दिवस का नेतृत्व उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा व पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार ने किया।
इगलास कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में उपस्थित एस डी एस परितोष मिश्रा व सी ओ कमलेश कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया ने फरियादियों की शिकायतों को भलीभांति सुना। फरियादियों द्वारा दी गई शिकायतों में अधिकतर शिकायतें नली व चकरोड विवादित रही। जिस पर एस डी एस ने सख्ती से काम लेते हुए लेखपाल व कानूनगो टीम को मौके पर भेजे और सख्त निर्देश दिए कि दो दिन में शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
इसके अलावा जिले भर में चल रहे पंद्रह दिवसीय अभियान के तहत नाली व चकरोड से अतिक्रमण को हटाने के लिए भी टीम को कड़े निर्देश दिए हैं।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.