थाना मडराक क्षेत्र के गांव सिरकना में 28 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के चलते गोली मारकर की आत्म हत्या, जांच में जुटी पुलिस - सी ओ
इगलास : पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल के थाना मडराक क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिरकना से एक व्यक्ति ने पारिवारिक क्लेश के चलते गोली मारकर आत्म हत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल के थाना मडराक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरना के 28 वर्षीय विट्टू द्वारा पारिवारिक कलह के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया, फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । मौके पर शांति है ।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.