वाहन दुर्घटना में पुत्र की मृत्यु हो जाने के सदमे में पिता ने भी छोड़े प्राण

अलीगढ़ : थाना गोण्डा क्षेत्र के गांव मुरवार के निकट गत दिनांक 12 जून की रात्रि को वेगनआर ने वाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों में पुष्पेंद्र ने 14 जून को दम तोड़ दिया । पुत्र की मृत्यु के सदमे में दिनांक 16 जून को पिता की मृत्यु हो गई। पुत्र की मृत्यु के सदमे में पिता की मृत्यु हो जाने पर आक्रोशित वैगनआर चालक के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर जान बूझकर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए वैगनआर चालक के खिलाफ कार्रवाही की माँग को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर कांत  पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे,  पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जांच कराकर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार दुर्घटना में मृत्यु के शिकार हुए पुष्पेंद्र के भाई सुरेंद्र पुत्र प्रेमपाल निवासी रामपुर कनैटपुर थाना गोरई ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के नाम प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में कहा है कि दिनांक 12 जून समय करीब सांय 5 बजे पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू व उसका चचेरा भाई अंकित पुत्र धर्मवीर अपनी बुआ के गांव एदलपुर थाना खैर से शादी का कार्ड देकर अपनी मोटर साईकिल प्लेटीना रजि० नं० UP81 AY 0811 से गांव लोट रहे थे। प्रार्थी का पुत्र व भतीजा मुरवार गौण्डा पहुंचे थे तभी सामने से जानबूझकर गाडी चालक ने अपनी बैगनार गाडी रजि० नं0 DL-12-CR 1314 से दोनो में टक्कर मार दी जिससे दोनो के गम्भीर चोटे आई थी। गम्भीर अवस्था में पुलिस ने मैडीकल अलीगढ में भर्ती कराया, पुष्पेन्द्र की मैडीकल में गम्भीर अवस्था में जिन्दगी मोत से जूझ रहा है। अंकित का इलाज महेश्वरी हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है। प्रार्थी ने अज्ञात बैगनार गाडी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन अव जानकारी हुई है कि उक्त गाडी का रजिस्टर स्वामी दीपक कुमार शर्मा उर्फ दीपू गर्ग पुत्र जमुना प्रसाद शर्मा निवासी रामपुर कनैटपुर थाना गोरई है। प्रार्थी व परिवार से पुरानी रंजिश मानते चले आ रहे है तीन महीने पहले भी गाली गलौज व जाति सूचक गालिया दी थी तब धमकी दी कि साले चमरा के किसी दिन जान से मार देगें गांव से जानकारी जुटा कर गाडी से दोनो की हत्या करने का प्रयास किया है उस बैगनार गाडी में दीपक कुमार शर्मा के साथ अनिल शर्मा पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा व सतीश शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र, कृष्ण कान्त पुत्र श्रीनिवास शर्मा निवासी रामपुर थाना गोरई घटना में शामिल थे। प्रार्थी ने विपक्षीगणों के घर से जाकर सम्पर्क किया तो गन्दी गन्दी गालियां व जाति सूचक बोलकर घर से भगा दिया धमकी दी कि साले चमरा तू हमारा कुछ नही विगाड सकता है।

यह है कि पुष्पेंद्र की जे एम यू मैडिकल कॉलेज अलीगढ़ में इलाज के चलते 14 जून की शाम को मृत्यु हो गई, जिसका सदमा उसके पिता प्रेमपाल पुत्र हेतराम सह नहीं पाए और 16 जून को उनकी मृत्यु हो गई। उक्त मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के परिजनों ने आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर कांत को घटना की जानकारी दी और पीड़ितों को न्याय दिलाए जाने के लिए तहसील मुख्यालय इगलास बुलाया। जहां एएसपी के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने सी ओ कमलेश कुमार से पीड़ितों को न्याय दिलाए जाने के संबंध में बात की तो उन्होंने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.