विधानसभा चुनाव 2027 में सत्ता की बागडोर संभालेगी ए.एस.पी.- किशोर कांत
अलीगढ़ : आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष किशोर कांत ने इगलास क्षेत्र के दौरे पर आम आदमी पार्टी के पूर्व मंडल प्रभारी व आम आदमी पार्टी यूथ विंग के पूर्व तहसील अध्यक्ष प्रवीन कुमार प्रेमी से मुलाकात कर घर वापसी की बात की, और उन्होंने दावा किया है कि 2027 में प्रदेश की सत्ता की बागडोर चंद्रशेखर आजाद के हाथ में होगी।
आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) के जिला अध्यक्ष किशोर कांत (के के भईया) ने पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से बहुजन समाज के लोगों को प्रभावित करने एवं पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से इगलास क्षेत्र के दौरे पर जाते हुए इगलास क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व मंडल प्रभारी इंद्रजीत प्रेमी के प्रतिष्ठान पर मुलाकात की। वहीं आम आदमी पार्टी यूथ विंग के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रवीन कुमार प्रेमी से भी मुलाकात हुई तो उन्होंने आजाद समाज पार्टी की बढ़ती लोक प्रियता व पार्टी के सिद्धांतों से रूबरू कराते हुए पार्टी में सहयोग करने एवं जिम्मेदारी संभालने की बात कही। वहीं उन्होंने दावा किया है कि आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज के अधिकारों व उनके स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए जिस तरह संसद भवन में गरज रहे हैं यह किसी से छुपा नहीं है। आगे आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता की बागडोर चंद्रशेखर आजाद के हाथों में होगी।
इस मौके पर उनके साथ सुखवीर सिंह, अजय भास्कर, बबलू कुमार, नरेंद्र कुमार आदि थे।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.