पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अलीगढ - इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवनपुर में पत्नी पर लोहे के डंबल और चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पति को गिरफ्तार कर चालान करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवनपुर में विगत 15 जून को रानी पत्नी अनीत निवासी ग्राम सेवनपुर थाना इगलास द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि पति अनीत व पुत्र अमनदीप जान से मारने की नियत से सिर में भारी लोहे के डम्बल व चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया है। जिसके गम्भीर चोट आई है । रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डी0के0 सिसोदिया, एस आई महीपाल सिंह, कांस्टेबल कुलदीप द्वारा दबिश करते हुए नामित अभियुक्त अनीत को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.