इगलास में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा विद्युत विभाग का बाबू
इगलास : इगलास विद्युत सब स्टेशन पर बढ़ते भ्रष्टाचार की चर्चाएं तो बहुत पहले से चल रही थी लेकिन आज एक बाबू चालीस हजार रूपये की सुविधा शुल्क लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।
बतादें कि जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास में स्थित विद्युत सब स्टेशन पर तैनात बाबू द्वारा किसी काश्तकार से चालीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। रिश्वत खोर बाबू का नाम प्रभात बताया गया है।
इगलास नगर में चर्चा है कि जहां विद्युत एक्सियन जैसे बड़े अधिकारी की तैनाती होते हुए भ्रष्टाचार पनप रहा हो उसके जिम्मेदार आखिर कौन ?
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.