जीवन में जीतने के लिये पूर्ण समर्पण से करे कार्य - कर्नल आभास अवस्थी
इगलास : मंगलायतन विश्वविद्यालय, बेसवॉ में 8 यू०पी० बटालियन एन०सी०सी० में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी 38) की औपचारिक शुरूआत कर्नल आभास अवस्थी के ओपनिंग एड्रेस द्वारा हुआ।
मंगलायतन विश्वविद्यालय, बेसवॉ में आयोजित 8 यू०पी० बटालियन एन०सी०सी० वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कर्नल आभास अवस्थी ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुये कहा कि जीवन में जीतने के लिये पूर्ण समर्पण से कार्य करना चाहिये। कैडेट्स को आज 22 राइफल को खोलने-जोडने, सफाई और फायरिंग पोजीशन की सिखलाई दी गई। दूसरे सत्र में प्राथमिक चिकित्सा विधियों और आपातकाल मेडीकल परिस्थितियों की जानकारी दी गई। सॉयकालीन सत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों - गायन का आयोजन किया गया। 60 कैडेट्स ने 22 राइफल से फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैम्प प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेन्द्र सिंह चौहान ने व्यक्तिगत स्तर पर मैस का निरीक्षण कर कई सुधारों को लागू करवाया। कैम्प संचालन में मेजर पी० के श्रोति, कैप्टन विवेक सेंगर, कैप्टन अनूप कुमार, लेफ्नेिंट विपिन कुमार, द्वितीय अफसर राकेश कुमार, द्वितीय अफसर भगवान सिंह सूबेदार मेजर धमेन्द्र सिंह सेना मेडल, सूबेदार अजीत सिंह, सूबेदार प्रवीन कुमार, हवलदार रोहित, हवलदार अजीत, हवलदार रामकुमार इत्यादि ने भी विशेष योगदान दिया।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.