सी ओ कार्यालय में कोई बाबूजी नाम का व्यक्ति नहीं है, पैर छूने पर देना पड़ेगा जुर्माना - सी ओ कमलेश कुमार

अलीगढ़ : इगलास पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्यालय गेट के समीप पट्टिका लिखाई है कि क्षेत्राधिकारी कार्यालय में कोई भी बाबूजी नाम का व्यक्ति नहीं है, यहां किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के पैर न छुएं। ऐसा करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार की यह बड़ी सोच व फरियादियों/पीड़ितों के प्रति सदभाव एवं न्याय पूर्ण स्नेह इगलास नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार का कहना है एक बुजुर्ग व्यक्ति बाबूजी कहते हुए पैरों में झुकता है वह इसके खिलाफ हैं, पद की गरिमा यही है कि पीड़ित को सम्मान न्याय दिलाया जाए तथा दोषी व्यक्ति को दण्डित किया जाए।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.