इगलास नगर में रास्ता जाम का कारण बढ़ता हुआ अतिक्रमण तथा नगर पंचायत द्वारा उठाया गया पार्किंग ठेका

अलीगढ़ : इगलास नगर में चहुंओर बढ़ते अतिक्रमण व टैम्पो और फलों की दुकानें सड़क की पटरी पर होने की वजह दिन भर रास्ता जाम की स्थिति बनी रहती है। एक ओर भीषण गर्मी की तपन से यात्री वाहनों के अंदर बैठे घुटन महसूस करते हैं वही दूसरी ओर पैदल व बाइकों पर चलने वाले यात्री गर्मी की तपन से व्याकुल हो रहे हैं, और प्रशासन द्वारा मात्र दो होमगार्ड यातायात नियंत्रण के लिए लगा रखे हैं। रास्ता जाम की दूसरी वजह यह भी है कि मडराक व हाथरस की ओर से टोल टैक्स को बचाने के लिए बड़े बड़े वाहन जैसे कैंटर , ट्रक इगलास होकर निकलते हैं।

इगलास नगर के मुख्य चौराहा पर रास्ता जाम लगने से अलीगढ़ मथुरा मार्ग, हाथरस मार्ग, सासनी मार्ग पर काफी लंबी कतारें लग जाती हैं तो ऐसा दिखाई देता है कि शायद उत्तर प्रदेश की एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी इगलास का चौराहा बन गई है। चहुंओर वाहनों की लंबी लंबी कतारों के बीच वाहनों में बैठे यात्री गर्मी के चलते भारी परेशानी महसूस करते हैं। वहीं तपती धूप में दो पहिया वाहन वाले भी गर्मी से व्याकुलता महसूस करते हैं। तथा पैदल चलने वाले राहगीरों का तो रास्ता निकलना बहु मुश्किल हो जाता है। रास्ता जाम की एक बड़ी समस्या होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा सिर्फ़ दो होमगार्ड यातायात को सुचारू करने के लिए चौराहा पर छोड़ रखे हैं। दो होमगार्ड और मार्ग चार कैसे कराएं यातायात सुचारू ?  विडम्बना इस बात की है कि प्रशासन रास्ता जाम को कम कराने की बजाय जाम को बढ़ावा दे रहे हैं। जैसे कि नगर पंचायत द्वारा पार्किंग के नाम पर टैम्पो, ई रिक्शा व डग्गेमार निजी बसों का ठेका उठाया गया जबकि सभी वाहन सड़क पर खड़े होते है नगर पंचायत द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल पर एक भी टैम्पो, ई रिक्शा नहीं पहुंचता है। इसके अलावा नगर पंचायत का पार्किंग स्थल सिर्फ हाथरस मार्ग पर है और ई रिक्शा टेंपो अलीगढ़ मार्ग, मथुरा मार्ग, सासनी मार्ग, गोण्डा मार्ग पर खड़े होकर यातायात को बाधित करते हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे अस्थायी स्थाई अतिक्रमण भी कर रखा है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.