बंद कमरे में पंखे पर लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

इगलास :  इगलास कस्बे में आज एक 32 वर्षीय युवक का शव घर के बंद कमरे में पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कस्बे के हबूड़ा मोहल्ला निवासी  संजीव पुत्र श्याम सिंह उम्र करीब 32 वर्ष का शव उसके घर के एक बंद कमरे में पंखे से लटका मिला। संजीव की शादी 12 साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक के पिता श्याम सिंह ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। पिता का आरोप है कि बीते कल उनके बेटे संजीव का पड़ोस के रामू नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। श्याम सिंह ने सीधे तौर पर रामू पर संजीव की हत्या का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस  जांच कर रही है। इगलास के इंस्पेक्टर डी. के. सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का शव बंद कमरे में पंखे से लटका मिला था। इंस्पेक्टर सिसोदिया के अनुसार, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.