यात्रियों की सूझबूझ से सभी यात्री सकुशल - उपचार के दौरान चालक की मृत्यु

इगलास :  अलीगढ़ मथुरा मार्ग स्थित कस्बा बेसवां के समीप गाँव  नगलाफोंदा पर  मथुरा से अलीगढ़ की ओर जा रही रोडबेज बस के चालक को अचानक हार्ट अटैक होने से बस असंतुलित होकर बिजली के खम्बे से टकराई । यात्रियों की सूझबूझ के कारण किसी के चोट नहीं आई। बस के चालक को मंगलायतन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है। मौके पर पहुंचे एस डी एम पारितोष मिश्रा व ए आर एम मथुरा डिपो मदन मोहन शर्मा ने बस के यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पर भेज दिया है। तथा चालक का पंचनामा कर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ अलीगढ़ मथुरा मार्ग स्थित कस्बा बेसवां के समीप गाँव  नगलाफोंदा पर  मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 78 के टी 3189 मथुरा से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री बैठे थे। इसी दौरान चालक गणेश (45) पुत्र चेतराम, निवासी रामपुर अडिंग, गोवर्धन, मथुरा को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और एक गाय से टकरा गई। यात्रियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस के चालक को मंगलायतन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है। मृतक गणेश पिछले 13 वर्षों से मथुरा डिपो में संविदा चालक के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी नीलम की उम्र 14 वर्ष बताई गई है। मौके पर पहुंचे एस डी एम पारितोष मिश्रा व ए आर एम मथुरा डिपो मदन मोहन शर्मा ने बस के यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पर भेज दिया है। तथा चालक का पंचनामा कर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।


रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.