इमाम हुसैन की याद में सहारा खुर्द, बेसवां, जवार सहित आदि स्थानों पर अकीदत के साथ निकाला गया मुहर्रम का जुलूस

इगलास : इगलास क्षेत्र के ग्राम सहारा खुर्द , बेसवां, जवार सहित आदि स्थानों में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम का जुलूस अकीदत और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और "या हुसैन" की सदाओं के साथ इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।जुलूस निर्धारित मार्गों से नियमानुसार निकला, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और शर्बत, पानी व लंगर लगाकर मातमदारों और श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए और अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की शहादत इंसानियत, सत्य, न्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुहर्रम का यह जुलूस भाईचारे, अमन और धार्मिक सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। वहीं  कस्बा बेसवा व जवार मे इमाम हुसैन की याद में निकाले गई ताजिए जिसमें अलग-अलग अखाड़े वालों ने अपने-अपने करतब दिखाई तो शरीफ बाबा ने बताया हक और  बाजिव की लड़ाई थी सच और बेईमानी की लड़ाई थी और इमाम हुसैन ने पूरे घर का खाना पीना सब बंद कर दिया था चांद की 9 तारीख को  इमाम हुसैन शहीद ए कर्बला में शहीद हो गए  थे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.