ई पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में थाली चम्मच बजाकर किया प्रदर्शन

इगलास : इगलास उपनिबंधक कार्यालय पर अधिवक्तागण दस्तावेज लेखक व स्टाप विक्रेता और टाइप कर्ताओं द्वारा थाली चम्मच बजाते हुए ई पंजीकरण मॉड्यूल के व्यापक प्रचार प्रसार एवं उसके प्रभावी क्रियान्वय विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने  माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के नाम उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा को पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत किया है।

पिछले करीब तीन सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय इगलास पर अधिवक्तागण, स्टाप विक्रेता, टाइपिस्ट आदि रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े लोगों द्वारा ई पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में धरना प्रदर्शन किये जाने के बाद भी सरकार ने अपनी नीद नहीं तोड़ी तो गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर थाली चम्मच बजाते हुए महानिरीक्षक निबंधक उत्तर प्रदेश लखनऊ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तथा उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मांग की है कि रजिस्ट्री कार्यालय को प्राइवेट कम्पनी को ठेके पर देने की योजन तत्काल वापस ली जाए।
 रजिस्ट्री कार्यालय को पूर्णतः सरकारी नियंत्रण में रखा जाए।
रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े सभी अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखकगण, स्टाम्प विक्रेतागण, टाईपकर्ता आदि के रोजगार की सुरक्षा की गारंटी ली जाए।
सभी अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखकगण, स्टाम्प विक्रेतागण, टाईपकर्ता आदि के परिवारों की आजीविका से खिलवाड़ बंद किया जाए।
महानिरीक्षक निबन्धन के आदेश दिनांक 04-06-2026 के पत्रांक संख्या 2523 ई-पंजीकरण को वापस लिया जाए। 

इस मौके पर दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नवीन कुमार शर्मा एड., चंद्रपाल सिंह उपाध्यक्ष, राकेश चौधरी, शालिनी बघेल प्रवक्ता, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार, मोहित कुमार, चौ अजयवीर सिंह, चंद्रपाल कर्दम आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.