पशु चिकित्सालय के फ़ार्माशिष्ट चौ. धर्मेंद्र सिंह का भारी भव्यता स्वरूप हुआ विदाई व सम्मान समारोह

इगलास :  पशुचिकित्सालय इगलास में पिछले 9 वर्षों से पूरी निष्ठा भाव एवं ईमानदारी से अपने पद का दायित्व निभाते रहे फ़ार्माशिष्ट चौ धर्मेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने पर उनका भव्य रूप से भावविनी विदाई दी गई। तथा भारी तादात में स्टाफ व पशु पालकों द्वारा उन्हें प्रतीक चिह्न व स्वापा पहनाकर सम्मानित किया। इगलास पशु चिकित्सालय में तैनात फ़ार्माशिष्ट चौ धर्मेंद्र सिंह पिछले 9 वर्षों से इगलास में रहकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने पद का दायित्व निभाते रहे। उनका भव्य विदाई समारोह इगलास नगर में श्री किशनजी मैरिज होम में किया गया। इस मौके पर अपर निदेशक अलीगढ़ घोषला प्रसाद , उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रभा कटियार, डॉ सुमित बंसल, डॉ जयदेव वर्मा, चैतन्य राघवेंद्र आदि ने सेवानिवृत्त फ़ार्माशिष्ट द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पशु पालकों के साथ प्रेम और सदभाव से साथ निभाया और अपने विदाई समारोह में सभी को आमंत्रित कर एक अच्छे व्यक्तत्व का परिचय दिया है। वही अन्य वक्ताओं ने कहा कि इगलास पशु चिकित्सालय में तैनात फ़ार्माशिष्ट चौ धर्मेंद्र सिंह पिछले 9 वर्षों से इगलास में रहकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने पद का दायित्व निभाते रहे, इसके बाबजूद किसी भी पशु के बीमार पड़ने की खबर मिलने पर तत्काल कर्मचारियों को भेजते और आवश्यकता पड़ने पर स्वयं भी पहुंचते रहे। इतना ही नहीं किसी भी गाँव अथवा किसी प्रकार के पशु व आवारा जानवर जैसे कुत्ता, बन्दर के बीमार पड़ने या किसी प्रकार घायल होने की खबर पर भी उपचार के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने इगलास पशु चिकित्सालय  में 9 वर्ष तक पशु पालकों के बीच रहकर ऐसी ख्याति पैदा करली कि उनके विदाई एवं सम्मान समारोह को ऐसा रूप दिया कि शायद इगलास में किसी का ऐसा विदाई समारोह कभी हुआ हो। इस मौके पर  लक्ष्मण, गोलू, डोली, सुमन के अलावा पशु पालकों में चौधरी रामवीर सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.