जिलाधिकारी के निर्देशों के बाबजूद इगलास में कहीं नहीं हटाए गए अवैध कब्जे
इगलास : इगलास नगर में अतिक्रमण हटाए जाने के नाम पर कमजोर व गरीब लोगों की रोजी रोटी पर ही बुल्डोजर चलाया जाता है, जबकि एक पखवाड़े पूर्व जिलाधिकारी द्वारा नगर में अवैध कब्जे हटाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं किंतु अवैध कब्जे हटाए जाने के नाम पर कही एक इंच भी जगह मुक्त नहीं कराई गई है आखिर क्यों ?
बतादें कि इगलास नगर में जब जब अतिक्रमण हटाए जाने के लिए अभियान चलाया जाता है सिर्फ टिनशेड हटाए जाने तक अभियान टांय टांय फिस होकर रह जाता है। जबकि इगलास नगर में चहुंओर दुकानदारों एवं दुकान मालिकानों द्वारा सड़क की सीमा तक पक्की दुकानें और उसके आगे चबूतरे बनकर खड़े कर दिये है। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाला काफी चौड़ा मार्ग अत्याधिक बढ़ाए गए अतिक्रमण की वजह एक सकरा रास्ता बनकर रह गया है। जहाँ नगर के मुख्य चौराहे की तरह दिन भर रास्ता जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन इस ओर प्रशासन का तनिक भी ध्यान नहीं है।
बुधवार को नगर पंचायत इगलास के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी व कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में इगलास नगर के मुख्य चौराहा पर बुल्डोजर चलाया गया। जहाँ फल बेचने वाले तथा जूता पॉलिश करने वाले जैसे लोगों की दुकानों के सामने से टिनशेड हटाए गए। अतिक्रमण के नाम पर कही एक ईंट तक नहीं उखड़ी गई है।
अवैध कब्जा हटाए जाने एवं अतिक्रमण अभियान चलाने से पूर्व सरकारी दस्तावेजों में दर्ज पैमाइश पर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। इगलास नगर में अधिकतर कब्जे धनाढ्य एवं दबंग लोगों द्वारा किए गए हैं शायद इसीलिए अतिक्रमण के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.