इगलास पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अलीगढ़ - इगलास पुलिस टीम द्वारा धोखे से शादी करना, मारपीट करना एवं गलत काम करने के संबंधित एक वांछित अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इगलास पुलिस टीम में उ0नि0 विकास कुमार , उ0नि0 अशोक कुमार,कां0 गौरव कुमार,कां0 रविन्द्र कुमार ने वांछित अभियुक्त अजय नायक पुत्र रमेश निवासी ओखला सब्जी मण्डी रेलवे स्टेशन कालीचरन कैम्प म0नं0 एस/127 दिल्ली,मूल निवासी नगला बंजारा सिरथला थाना कोसी जनपद मथुरा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पर आरोप है कि दिनांक 24.03.2026 को अभियुक्त ने एक महिला को शादी के झांसे में लेकर, उसके अकाउण्ट से रुपये निकालने, पूर्व से शादीशुदा होते हुए धोखे से शादी करना, मारपीट करना एवं गलत काम करने के संबंध मे मामला पंजीकृत किया गया था। जिसको दिल्ली से गिरफ्तार कर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.