दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा
अलीगढ़ - इगलास पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दहेज हत्या के मामले में पिछले 2 वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। बताया है कि 17 मई 2024 को पीड़िता के पिता ने थाना इगलास में शिकायत दर्ज कराई थी, कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस ने खास मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र इतवारीलाल, निवासी नौगवां, थाना इगलास (अलीगढ़) को हरियाणा के हरीनगर थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को इगलास कोतवाली लाया गया है, जहाँ उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.