भारी बरसात में तरावोर होते हुए भी यातयात नियंत्रित में जुटी रही पुलिस
इगलास : इगलास नगर में चहुंओर बढ़ते अतिक्रमण व फलों की ढकेल और टेम्पो, ई रिक्शा सड़क की पटरी पर खड़े होने की वजह हो रहे रास्ता जाम को खुलवाते तथा यातायात को नियंत्रित करते दौरान अचानक बरसात हो जाने पर कोतवाली के उपनिरीक्षक एवं कस्बा इंचार्ज अजीत कुमार व उपनिरीक्षक दीपक कुमार , हेड कांस्टेबल जबर सिंह बरसात में तरावोर होते हुए यातायात को नियंत्रित करते रहे। बतादे कि इगलास नगर में चहुंओर बढ़ते अत्याधिक अतिक्रमण व डग्गेमार वाहनों के सड़क पर खड़े होने की वजह इगलास नगर के मुख्य चौराहा व गोण्डा तिराहा पर दिन भर रास्ता जाम की स्थिति बनी रहती है। कोतवाली के दो होमगार्ड तपती धूप में यातायात को नियंत्रित करने में जुटे रहते हैं। दोपहर करीब तीन बजे जब वाहनों की कतारें मुख्य चौराहा से मथुरा मार्ग पर कोतवाली से आगे तक तथा अलीगढ़ मार्ग, हाथरस मार्ग, सासनी मार्ग पर काफी लम्बी हो गई और राहगीर गर्मी में व्याकुल होने लगे तब कोतवाली के उपनिरीक्षक एवं कस्बा इंचार्ज अजीत कुमार व उपनिरीक्षक दीपक कुमार तथा हेड कांस्टेबल जबर सिंह मुख्य चौराहा पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित करने लगे कि अचानक बादलों की गर्जना के साथ मूसलाधार बरसात होने लगी। बरसात में तरावोर होने के बाबजूद भी यातायात को नियंत्रित करने में जुटे रहे हैं।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.