थोड़ी से बरसात से शंकरानन्दपुरी में जल भराव लोग परेशान - नगर पंचायत मौन
इगलास : थोड़ी देर की बरसात होने पर ही शंकरानन्दपुरी मोहल्ले में जल भराव व रास्ते में घुटने से ऊपर पानी भर जाता है, आगे आने वाले बरसात के मौसम में शंकरानन्दपुरी के लोगों की स्थिति क्या होगी ? नगर पंचायत अथवा जनप्रतिनिधियों का इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं है आखिर क्यों ? बतादें कि इगलास नगर में रोडबेज बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाले मार्ग में थोड़ी देर की बरसात हो जाने पर करीब दो सौ मीटर तक रास्ते में घुटने से ऊपर जल भराव की स्थिति बन जाती है इस स्थिति में इस मोहल्ले के करीब एक सौ घरों के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं वहीं राहगीर जन प्रतिनिधियों को कोसते हुए वहुमुश्किल जल भराव में अपने घरों तक पहुंच पाते हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा तथा अधिशासी अधिकारी को भली भांति जानकारी है लेकिन इस समस्या का निस्तारण नहीं कराया जा रहा है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.