इगलास सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 28 शिकायतें, मौके पर तीन का निस्तारण

इगलास :  इगलास तहसील मुख्यालय स्थित सभागार पर उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा व तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के संयुक्त नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 28 फरियादियों द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज कराई गई। तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर करते हुए शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।  बतादें कि यहां तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक से संबंधित 15 शिकायतें तथा विद्युत 2, पुलिस 4, खंड विकास इगलास से संबंधित 2 तथा खंड विकास गोंडा से संबंधित 2, वहीं नगर पंचायत इगलास से संबंधित 1 शिकायत आई है। जिसमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर करते हुए शेष शिकायतें संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दी गई हैं और एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, खण्ड विकास अधिकारी चैतन्य पाठक, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती , बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल वर्मा, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, लेखपाल मकरध्वज , एस आई लाल सिंह, एस आई गोंडा अनिल कुमार, नगर पंचायत इगलास से सुनील कुमार, आपूर्ति विभाग से मनोज कुमार आदि कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 


रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.