इगलास के गांव बेलोठ में दो पक्षों में मारपीट के वीडियो पर जांच में जुटी पुलिस

इगलास :  इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलोठ में  दो व्यक्तियों के साथ कुछ अन्य व्यक्ति मारपीट करने का एक वीडियो मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु मेडिकल भेज दिया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया है कि विगत 4 जुलाई की शाम इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलौठ से एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें दो व्यक्तियों के साथ कुछ अन्य व्यक्ति मारपीट करते नजर आ रहे हैं,  इसमें सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची थी । घायलों का  मेडिकल कराया गया था । तथा पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। मौके पर शांति है ।

 

रिपोर्टर :  इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.