इगलास सी ओ द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

इगलास : क्षेत्राधिकारी इगलास द्वारा थाना गोण्डा का निरीक्षण कर समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

बीती देर रात  क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार द्वारा थाना गोण्डा का निरीक्षण किया गया। तथा  समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रत्येक विवेचना की प्रगति का अवलोकन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों में प्रभावी विवेचना कर शीघ्र विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.