इगलास के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी का मार्ग बना नाला - लोग घरों में कैद
अलीगढ़ : जनपद अलीगढ़ की तहसील व नगर इगलास के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी के लोगों ने ऐसी क्या खता (जुर्म) किया है जो घरों में कैद एवं नारकीय जिंदगी जीने को विवश हो रहे हैं। बरसात के पानी की निकासी न होने की वजह रास्ते में काफी दूर तक घुटने भर पानी भरने के साथ साथ कुछ घरों में पानी घुस रहा है, आवागमन पूरी तरह बंद है। इस संबंध में नगर पंचायत इगलास एवं जनप्रतिनिधि जान बूझकर चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इगलास में रोडवेज बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाला मार्ग मोहल्ला शंकरानन्दपुरी में होकर जा रहा है और इस मार्ग के किनारे बनाई गई नाली में मोहल्ला शंकरानन्दपुरी के सैकड़ों घरों का पानी चलने के बाबजूद मोहल्ला चामड गेट सहित बढ़ी हुई बस्तियों का पानी भी सम्मलित हो जाने की वजह बिना बरसात भी घरेलू पानी को नाली वहन नहीं कर पा रही है, तथा बरसात हो जाने की वजह पानी रास्तों में काफी दूर तक भर जाता है। रास्ते में दूर तक जल भराव हो जाने पर ऐसा दिखाई देता है कि मानो बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाला मार्ग कोई नया नहर अथवा नाला बन गया हो। इस स्थिति में मोहल्ला के लोग घंटों तक घरों में कैद रहते हैं। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाजार जाना पड़े तो उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.