वृहद पौधा रोपण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि व अधिशासी अधिकारी एवं सभासदों ने रोपण किये 600 पौधे
इगलास : वृहद पौधा रोपण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि हरीश कुमार शर्मा व अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने नगर पंचायत के सभासद व कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर 600 पौधों का रोपण किया वहीं अधिशासी अधिकारी श्री चौधरी ने अपनी मां के नाम एक पौधा लगाया। बतादे कि इगलास नगर में नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कमलेश शर्मा के प्रतिनिधि हरीश कुमार शर्मा व अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत गाँधी पार्क, डम्पिंग ग्राउण्ड, शिव पार्क तालाब, एस आर एफ सेन्टर, तथा बिसाहुली रोड ओर मण्डी रोड स्थित गौशाला आदि स्थानों पर 600 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर नगर पंचायत के वशिष्ठ लिपिक विमल कुमार शुक्ला, योगेश कुमार, सुनील कुमार, के अलावा गौरव शर्मा और सभासदों में सुशील बौहरे, अशोक अग्रवाल, सी पी चौधरी, आदि ने भी पौधा रोपण किया।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.