किसान दुखी हुए तो बच्चों और पशुओं के साथ तहसील में जमाएंगे डेरा - वीरकरण
इगलास : भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को दो सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत किया। साथ ही चेतावनी दी कि किसानों की खतौनी के अंश तुरंत ठीक नहीं कराए गए तो किसान मजबूर होकर अपने बच्चों और पशुओं के साथ तहसील में डेरा जमा देंगे।
इगलास तहसील मुख्यालय के समक्ष भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु पुरजोर आवाज उठाई और तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को अपने बीच बुलाकर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिसमें मांग है कि किसानों की खतौनियोंं के अंश गड़बड़ है जिसकी वजह किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। और खाद न मिलने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों की खतौनी के गड़बड़ अंश ठीक कराए जाएं।
किसानों के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू जिलाध्यक्ष वीरकरण फौजी ने किया, वही युवा तहसील अध्यक्ष के लिए विपिन चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर सूरजपाल चौहान, राजकुमार चौधरी, जगदीश, मदनपाल मास्टर, आरिफ खान, रामहरि, बाबू खान, चमन खान, जय प्रकाश, सुखवीर, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.