मडराक पुलिस ने गुमशुदा हुई 15 वर्षीय लड़की को 24 घंटों के भीतर ही बरामद कर परिजनों को सौंपा

इगलास :  सी ओ सर्किल क्षेत्र के एक गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग घर से बिना बताए कही चली गई। जिसकी सूचना पुलिस को की गई । सूचना पर पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ही बच्ची को उसके परिवार से मिला दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  विगत दिन रविवार को क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से बिना बताए कही चली गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जनपद में गुमशदा बच्चों की तलाश, शीघ्र बरामदगी एवं रास्ता भटके हुए बच्चों को परिजनों से मिलाने हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन स्माइल” के क्रम में थाना मडराक पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय,
उ0नि0 आनन्द प्रकाश, कां0 रवित जैनर , महिला कांस्टेबल पूजा व रीना द्वारा तत्परता दिखाते हुए आसपास के गली/मौहल्लों में प्रचार प्रसार करते हुए  संबंधित अपह्रता को 24 घण्टे के अन्दर थाना क्षेत्र मडराक से सकुशल बरामद कर बच्ची परिजनों को सौंप दी गई है। 
परिजनों द्वारा बच्ची को सकुशल पाकर अलीगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.