इगलास क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में मंदिर की शिवलिंग तोड़ने वाले शराबी को पुलिस ने लिया हिरासत में

इगलास :  इगलास कोतवाली क्षेत्र के थाना गोरई पुलिस को सूचना मिली कि गांव बहादुरपुर में एक शराबी द्वारा मंदिर की शिवलिंग को तोड़ दिया है । सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिन सोमवार को समय करीब 3 बजे थाना गोरई पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बहादुरपुर में एक मन्दिर की शिवलिंग को एक शराबी व्यक्ति ने तोड़ दिया है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर पुलिस ने आरोपी होरीलाल को हिरासत में लिया है।  प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा मन्दिर में नई मूर्ति की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति है ।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.