नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपयों की ठगी करने वाले अभियुक्त को मडराक पुलिस ने किया गिरफ्तार
इगलास : पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना मडराक पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपयों की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना मडराक पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उ0नि0 श्रवण कुमार, उ0नि0 राजनाथ सिंह, कां0 रोहित कुमार, कां0 रितिक कुमार द्वारा विश्वविद्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपयों की ठगी करना तथा रुपये वापस मांगने पर धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त सोमवीर सिंह दिवाकर पुत्र बच्चू सिंह निवासी ग्राम शाहपुर थाना मडराक जनपद अलीगढ को थाना क्षेत्र मडराक से गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.