डेढ़ वर्ष पूर्व एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इगलास : इगलास कोतवाली पुलिस ने एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को नगला रामजीत थाना सिकन्दरपुर वैश्य कासगंज से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अलीगढ द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमो एवं क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम में एस आई बद्रीराम, है0का0 विजय कुमार, का0 लव कुमार, रि0 का0 लोकेन्द्र सिंह, रि0 का0 चिरंजीत सिंह, महिला का0 रूबी द्वारा
विगत 21 जनवरी 2025 को एक युवती को अजीत पुत्र रामकुमार निवासी नगला रामजीत थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में अभियुक्त रामवीर पुत्र कल्याण सिंह निवासी नगला रामजीत थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज को सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे नगला रामजीत थाना सिकन्दरपुर वैश्य कासगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.