श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में किया गया पुस्तक मेले का आयोजन

इगलास : नगर के श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्षा कमलेश शर्मा, प्रधानाचार्य के पी सिंह व पूर्व प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

 नगर के विद्यालय श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास में पुस्तक मेला का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कमलेश शर्मा, प्रधानाचार्य केपी सिंह व पूर्व प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया गया। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार एनसीईआरटी की किताब ही बेची जाए सभी अधिकृत पुस्तकों को निर्धारित मूल्य सूची के अनुसार ही किताब बेचने के सख्त निर्देश दिए गए मेले में गाइड कुंजी या अन्य अनाधिकृत निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया।  विद्यालय के विद्यार्थियों ने लगे पुस्तक मेले में एनसीईआरटी की बुक खरीदी। 

 इस मौके पर मंजू सिंह, अनिल बंसल, कुलदीप सक्सेना, लक्ष्मी नारायण, राम कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, राज कुमार, सूरजभान, कैलाशरत्न, अवदेश कुमार आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.