इगलास पुलिस ने तीन बकरी चोरों को किया गिरफ्तार
इगलास : कोतवाली इगलास कस्बा के हाबूडा मोहल्ला से गुरुवार को बकरी चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गुरुवार देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे डबल नहर से गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 16 जुलाई 2026 को होलू पुत्र अमर सिंह निवासी हाबूडा मौहल्ला कस्बा व थाना इगलास की बकरी चोरी के सम्बन्ध में मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत इगलास पुलिस टीम में एस आई अजीत कुमार, एस आई ध्यानपाल सिंह, है0का0 जबर सिंह, का0 हरिओम चाहर, रि0का0 अंकित, रि0का0 विक्रांत के द्वारा गुरुवार की देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे डबल नहर से तीन अभियुक्तों को चोरी की बकरी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों से नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन पुत्र विजय निवासी नौरंगावाद छावनी गली नम्बर -05 थाना गान्धीपार्क अलीगढ, राहुल पुत्र सूरज निवासी नौरंगाबाद छावनी पथवारी वाली गली थाना गान्धी पार्क अलीगढ, विकास पुत्र नरेश निवासी शास्त्रीनगर गली नम्बर 4 थाना गान्थी पार्क अलीगढ बताया है । उक्त अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.