बार एसोसिएशन इगलास में षडयंत्र के तहत हुए चुनाव का किया गया बहिष्कार
इगलास : बार एसोसिएशन इगलास के सभा कक्ष में एक आवश्यक बुलाई गई। जिसमें वार ऐसोसियेशन इगलास की चुनाब प्रकिया में की गई हठधर्मिता के चलते चुनाव प्रक्रिया का सर्वसम्मति वहिष्कार किया गया। आज शुक्रवार को दोपहर 02.00 बजे बार एसोसिएशन इगलास, के सभा कक्ष में एक आवश्यक बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बार एसोसिएशन इगलास की चुनाब प्रकिया में की गई हठधर्मिता के चलते 9 जुलाई 2026 को हुई चुनाव प्रक्रिया का सर्वसम्मति से वहिष्कार किया गया। आज 17 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि सभी अधिवक्तागण तथाकथित चुनाव दिनांक 17/07/2026 का बहिस्कार करते है तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में संचालित कार्यकारिणी अग्रिम आदेशों तक पूर्वन्नत बहाल रहेगी तथा नई कमेटी का चुनाब षड़यंत्र के तहत चन्द लोगों के द्वारा किया गया है। चुनाब कमैटी का पूर्व में ही बहिष्कार किया जा चुका है। उक्त प्रस्ताव की प्रति सम्बन्धित न्यायालयों एवं चिट फण्ड सोसाइटी रजिस्ट्रेशन कार्यालय, आगरा को भेजी जाएगी।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.