इगलास सम्पूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें आयी 3 का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई
इगलास : इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा के नेतृत्व में हुआ जिसमें 23 फरियादियों द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गई उनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा ने शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर किए जाने की हिदायत संबंधित अधिकारियों को दी है।
बतादें कि इगलास तहसील मुख्यालय सभाकक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें आयी जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 10, विकास 4, पुलिस 4, विद्युत 3 तथा आपूर्ति विभाग से संबंधित 2 शिकायतें आईं। उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा ने तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया तथा शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
इस मौके पर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, खंड विकास अधिकारी चैतन्य पाठक, कोतवाली इगलास से एस आई कमलेश कुमार, थाना गोण्डा से एस आई भगवान सिंह, नगर पंचायत लिपिक विमल कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत, शिशुपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.