मोजीपुर में पौधा रोपण अभियान के तहत प्रधान द्वारा लगाए गए पौधे गांव के दबंग ने उखाड़ दिए - शिकायत पर नहीं हुई कार्यवाही
इगलास : बृहद वृक्षा रोपड़ अभियान के तहत ग्राम पंचायत मोजीपुर शासनादेश पर प्रधान श्रीमती रामवती देवी द्वारा सरकारी भूमि पर 500 पौधे लगवाए गए वहीं एक दबंग व्यक्ति द्वारा पौधों को यह कहकर उखाड़ दिया गया कि उक्त भूमि निजी भूमि है। उक्त मामले में लेखपाल का फेर बदल कर दिया गया है।
बताया गया है विगत 21 जुलाई को बृहद वृक्षा रोपड़ अभियान के तहत इगलास तहसील क्षेत्र के ब्लॉक गोण्डा की ग्राम पंचायत मोजीपुर में प्रधान श्रीमती रामवती देवी पत्नी एवं प्रतिनिधि गुलवीर सिंह द्वारा 500 पौधों का नवीन पट्टी सरकारी जमीन पर रोपण किया जा रहा था इसी दौरान गांव का हिमांशु पुत्र सुखबीर दबंगता पूर्वक आया और पौधा लगा रही लेवर को भगा दिया तथा पौधे उखड़ कर फेंक दिए। प्रधान प्रतिनिधि द्वारा यह भी बताया गया है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायतें की गई हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही दोषी व्यक्ति के विरुद्ध अमल में नहीं लाई गई है। बृहद वृक्षा रोपड़ अभियान के तहत लगाए गए पौधों को दबंगता पूर्वक उखाड़ कर फेंकना प्रशासन को चुनौती है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.