तीन विद्यार्थियों को बंधक बनाने वाले स्वीमिंग पुल संचालक को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

अलीगढ़ - इगलास पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना गोण्डा के गांव बोल्ला पर एक स्वीमिंग पूल में तीन विद्यार्थियों को बंधक बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि इगलास पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना गोण्डा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बोल्ला मजूपुर पर एक स्वीमिंग पूल जिसका संचालन राहुल व उसके अन्य साथी करते हैं, वहां पर राहुल ने अवैध पिस्टल दिखाकर तीन विद्यार्थियों को बंधक बना लिया है । इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और तीनों विद्यार्थियों को रेस्क्यू किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं मुख्य अभियुक्त राहुल के कब्जे से अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व तीनों फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।  अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त राहुल का चालान करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है । 

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.