अपने पुत्र के गलत आचरणों से कुपित होकर 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या
अलीगढ़ - इगलास नगर के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी 40 वर्षीय महिला ने अपने पुत्र के गलत आचरणों से तंग आकर गले में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। जिसको लेकर नगर में अफरा तफरी मच गई है। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतिका के शव को अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इगलास नगर के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी गीता देवी पत्नी विनोद उर्फ बब्बू ने अपने पुत्र के गलत आचरण से कुपित होकर रविवार को अपने मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर अंदर से कमरे की किवाड़ लगा ली तथा पंखे से लटक कर आत्म हत्या कर ली है। उक्त घटना की खबर पाकर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजे को तोड़कर पंखे से लटकी मृतिका को नीचे उतार लिया, और थाना पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक राजीव वर्मा, अपराध निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया, उपनिरीक्षक अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मृतिका के शव का पंचनामा कराकर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.