झमाझम बरसात से इगलास का मोहल्ला शंकरानन्दपुरी पानी पानी

इगलास :  झमाझम बरसात से इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानंद पुरी में भारी जल भराव व रोडवेज बस अडे से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र को जाने वाले मार्ग में घुटने भर से अधिक पानी भरा होने की वजह मोहल्ले के लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे है। वही राहगीर भरी परेशान है। वार्ड की सभासद अंगूठा छाप ही नही बल्कि पूरी तरह नाकाम है। चेयरमैन इस ओर से चुच्ची साधे हुये है। आखिर कैसे होगा समस्या का समाधान ?

बतादें कि रोडबेज बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाले मार्ग मोहल्ला शंकरानंदपुरी के बीच होकर जा रहा है। इस मार्ग के दोनों तरफ घनी व बडी आबादी है,  और घरेलू नगलियों के पानी की निकासी हेतु एक साइड जो नाली बनाई गई है वह नाली बिना बरसात भी घरेलू पानी को वहां नहीं कर पा रही है। इसके बाबजूद मोहल्ला चामड गेट व बढ़ी हुई नई बस्तियों का पानी भी इसी नाली से जोड़ दिया गया है। यही कारण है कि मामूली बरसात हो जाने पर ही मोहल्ला जल भराव का शिकार हो जाता है।  झमाझम बरसात में तो स्थिति अधिक भयाभव हो जाती है।  इस संबंध में कई बार खबरें प्रकाशित हुई है लेकिन कोई  अमल नहीं हो रहा है। आखिर क्यों?

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.