इगलास बस अड्डे से अस्पताल को जाने वाला 24 फुट का मार्ग बना गलियारा

इगलास :  इगलास नगर में रोडबेज बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाला मार्ग जो कभी काफी चौड़ा मार्ग था एक व्यक्ति ने बीच रास्ते में मकान बनाकर मार्ग को गलियारा बना दिया है। जिसकी वजह किसी एक चार पहिया वाहन के आने पर रास्ता जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।स्थानीय प्रशासन द्वारा उक्त मार्ग में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व में चिन्हांकन भी कराए गए लेकिन न मालूम क्यों मामला टांय टांय फिस हो गया।

बतादें कि रोडबेज बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाला मार्ग सरकारी अभिलेखों में 23.5 फुट चौड़ा दर्ज है। एक व्यक्ति द्वारा बेनेमा से अतिरिक्त बीच रास्ते में मकान व मंदिर बना कर खड़ा करा दिया जिसकी देखा देखी अन्य लोगों ने भी उसी के बराबर में मकान बनाकर एक चौड़े मार्ग को गलियारा बना दिया है। जिसकी वजह से दिनभर रास्ता जाम की स्थिति बनी रहती है। बताते हैं रोडबेज बस अड्डे को जाने वाला यह मार्ग अत्याधिक आवागमन वाला मार्ग है। विगत समय किसी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी उक्त मार्ग पर रास्ता जाम में फंस गई तो उन्होंने सरकारी अभिलेखों में दर्ज मार्ग का चिन्हांकन कराया जो निशान करीब दस फुट अंदर लगाया गया। रस्ते में करीब दस फुट अतिक्रमण होने के बाबजूद न मालूम क्यों मामला टांय टांय फिस होकर रह गया ? राहगीर अभी तक परेशान है।

रिपोर्टर :  इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.