गांव टीकापुर में एक दलित के मकान के इर्द गिर्द जल भराव - ग्राम प्रधान नहीं कर रहे सुनवाई
अलीगढ़ - इगलास नगर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत टीकापुर गांव के घरेलू नालियों के पानी की निकासी हेतु स्थायी समाधान न होने की वजह पानी एक खेत में जमा हो जाता है और बरसात होने पर खेत में भरा पानी लोगो के घरों में घुसने लगता है। इस समस्या के समाधान हेतु ग्राम प्रधान से कहा गया है लेकिन प्रधान द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण परेशान हैं।
गांव टीकापुर निवासी रमेश चंद्र जो दलित समाज का व्यक्ति है। बरसात के पानी की निकासी न हो पाने की वजह एक खेत में भरा हुआ पानी उफान लेते हुए उसके घर में घुस जाता है। उसका कहना है कि वह एक रोज मर्रा कमाने खाने वाला मजदूर है वहुमुश्किल उसने ईंट गारे से मकान बनाया है। उसके मकान के चारों तरफ पानी भर जाने से उसका मकान गिर गया तो कोई जन हानि हो सकती है। ग्राम प्रधान जय प्रकाश शर्मा से इस समस्या के समाधान हेतु कहा गया है लेकिन प्रधान द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्रशासन से गुहार की है कि उसकी समस्या का निस्तारण किया जाय।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.