सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ षड़यंत्र के तहत चलाया गया मामला तहसीलदार द्वारा जांच किए जाने पर पाया गया झूठा
अलीगढ़ - इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी में एक सम्मानित व्यक्ति द्वारा पोखर में कब्जा किए जाने संबंधित मामले की जांच करने के लिए तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल शुक्रवार को लेखपाल मकरध्वज सिंह आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के दौरान मामला पूरी तरह हवा हवाई यानी झूठा पाया गया। क्योंकि जिस मकान की जांच करने गए थे वो पोखर से काफी दूर और घनी आबादी में स्थित पुराना मकान है।
बतादें कि पिछले कई वर्षों से इगलास तहसीलदार न्यायालय में नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी निवासी एक सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ पोखर में कब्जा किए जाने का मामला चला आ रहा है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा शुरू से ही तहसीलदार महोदय से एक ही बात कही जा रही थी कि मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर लें, यदि उसके द्वारा पोखर में कब्जा किया गया है तो तत्काल ध्वस्त करते हुए जुर्माना बसूलने की कार्यवाही करें। यदि मामला झूठा पाया जाए तो मामले को खारिज किया जाए। तथा जिस लेखपाल ने षडयंत्र के तहत या किसी के कहने पर झूठी कार्यवाही की है उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
विडम्बना इस बात की है कि पोखर पीड़ित के मकान से काफी दूर है जहां आज बिल्डिंगे बनी हुई हैं। जो लोग पोखर में कब्जा जमाए हुए हैं उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं है, और नगर के सम्मानित व्यक्ति के विरुद्ध षडयंत्र के तहत पुस्तैनी मकान जो घनी आबादी के बीच में स्थित है पर पोखर में दिखाते हुए झूठी कार्यवाही की गई। पीड़ित व्यक्ति के अनुरोध करने पर कि मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर लें। शुक्रवार को तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल अपने साथ लेखपाल मकरध्वज आदि टीम के सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किए जाने के बाद मामला पूरी तरह हवा हवाई यानी झूठा पाया गया। इस मौके पर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल,लेखपाल मकरध्वज सिंह,आर बी सिंह,राजकुमार,कालीचरन पाठक,वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी,प्रवीन कुमार,नाहर सिंह आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.