इगलास में भव्य रूप से निकली गई राजा दक्ष प्रजापति की शोभा यात्रा

इगलास :  इगलास नगर में राजा दक्ष प्रजापति की शोभा यात्रा लालपुर कॉलोनी से शुरू हुई जिसमें कई झांकियों के साथ बैंडबाजे डीजे साउंड के साथ राजा दक्ष प्रजापति के श्रद्धालु उत्साह पूर्वक नाचते झूमते दिखाई दिए। 

राजा दक्ष प्रजापति का जन्म महोत्सव प्रजापति समाज के लोगों ने भारी उत्साह पूर्वक मनाया और शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा लालपुर कॉलोनी से शुरू होकर अलीगढ़ मथुरा मार्ग पर होते हुए मोहल्ला शंकरानन्दपुरी, चामड़ गेट होते हुए अस्पताल मार्ग से गोंडा मार्ग, अलीगढ़ मार्ग सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए लालपुर कॉलोनी में समापन हुआ।

इस मौके पर रमेश चंद्र प्रजापति, गोपाल प्रजापति, दाताराम सभासद, भगवती प्रसाद, रामवीर सिंह, पीतम्बर सिंह, बुद्धसेन प्रधान, बृजेश कुमार, योगेश कुमार, जैकी प्रजापति , गिर्राज सिंह, रतन सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर :  इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.