महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में कॉलेज के बच्चो को तहसीलदार ने किया जागरूक

इगलास :  हाथरस मार्ग स्थित गांव कजरौठ पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिलाओं से संबंधित कानून और उनके अधिकार से संबंधित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में कॉलेज के बच्चो को जागरूक किया।

बतादें कि अपर सिविल जज (सी.डी .) पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के आदेश अनुपालन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कजरौठ इगलास में महिलाओं से संबंधित कानून और उनके अधिकार से संबंधित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिवर में तहसीलदार महोदय सतीश चंद्र बघेल ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में कॉलेज के बच्चों को जागरूक किया एवं दिनांक 12.9.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बच्चों को जागरूक किया पीएलबी अशोक कुमार व आलोक, कुमारी पूजा ने कॉलेज के बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबर व  महिलाओं के उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। 

इस मौके पर लेखपाल प्रवीण कुमार व  राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का स्टाफ सरिता शर्मा, अर्चना मैडम एवं पुलिस विभाग से रूबी शर्मा,शानू शर्मा उप निरीक्षक महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.