इगलास तहसील पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग हो जाने से केविल मीटर में लगी आग

इगलास : इगलास तहसील मुख्यालय के मैंन गेट व मदन गोपाल शर्मा एडवोकेट के चैम्बर के पीछे रखे ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड पड़ने से स्पार्किंग हो गई, और केविल मीटर में आग लगजाने से पूरा मीटर जल गया। विद्युत लाइनमैन ने तत्काल पहुंचकर केविल मीटर में आग बुझाने का भारी प्रयास किया किंतु आग इतनी भयभाव थी कि केविल मीटर ही खत्म कर दिया।

गुरुवार को करीब ढाई बजे इगलास तहसील मुख्यालय के बाहर तहसील में विद्युत  सप्लाई के लिए रखे ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग हो जाने की वजह अचानक चडर चडर की आवाज के साथ स्पार्किंग हो गई, और ट्रांसफार्मर के नीचे लगे केविल मीटर बॉक्स में आग लग गई, केविल मीटर में आग लगजाने की खबर पाकर लाइनमैन सुशील कुमार वहां पहुंचे और रेत व पानी से आग बुझाने का प्रयास किया किंतु आग इतनी भयाभव थी कि केविल मीटर जल कर खत्म हो गया। कुछ देर की लिए तहसील की विजली सप्लाई बंद रही है।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.