इगलास नगर पंचायत लिपिक के सेवा निवृत्त हो जाने पर प्रतीक चिह्न व शॉल उड़ाकर दी भावभीनी विदाई
इगलास : इगलास नगर पंचायत कार्यालय पर पिछले कई वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ लिपिक विमल कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त हो जाने पर उनका भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उनको प्रतीक चिह्न देखकर, शॉल उड़ाकर तथा पुष्पहार पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। वही नगर पंचायत अध्यक्षा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्टाफ एवं नगर के गणमान्य लोगों द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा अपने पद का दायित्व पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाए जाने की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। नगर पंचायत इगलास में पिछले कई वर्षों से वरिष्ठ लिपिक के पद पर आसीन विमल कुमार शुक्ला के सेवा निवृत्त हो जाने पर, नगर पंचायत कार्यालय पर उनका भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उनको पुष्पहार पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। वही नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कमलेश शर्मा, नगर के समाजसेवी हरीश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डा, अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश शर्मा, योगेश कुमार, सुनील कुमार, गौरव शर्मा, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, हरिशंकर शर्मा, चंद्रपाल वर्मा, बनवारी लाल पुष्प, ब्रजेश पंडित आदि ने पुष्पहार पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर भावभीनी विदाई दी।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.