इगलास नगर में यातायात व्यवस्था व बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बुलाई बैठक
इगलास : इगलास कोतवाली सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बुलाई गई व्यापारियों, टेम्पो व हथठेला वालों की बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं अतिक्रमण की रोकथाम पर चर्चाएं हुईं। जिसमें फलों की ढकेल, ई रिक्शा, टेम्पो इगलास नगर के मुख्य चौराहा से 150 मीटर दूर खड़े किए जाने को कहा गया है। वहीं व्यापारियों को कहा गया है कि दुकानों के आगे किसी तरह का अतिक्रमण न करें। बतादें कि इगलास नगर के मुख्य चौराहा व गोण्डा तिराहे आदि मुख्य स्थानों पर दिन भर रास्ता जाम की स्थिति को लेकर इगलास तहसील मुख्यालय पर नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने इगलास कोतवाली सभा कक्ष पर नगर के व्यापारियों, फल विक्रेताओं, ई रिक्शा, टेम्पो चालकों की आवश्यक बैठक बुलाई गई और उन्हें इगलास नगर के मुख्य चौराहा से 150 मीटर की दूरी पर फलों की ढकेल व ई रिक्शा, टेम्पो खड़े किए जाने को कहा गया है। वही मिनी बसों को भी चौराहा से 150 की दूरी पर ही खड़े किए जाने को कहा गया है। इसके अलावा व्यापारियों से कहा गया है कि दुकानों के आगे तखत, ब्रेंच लगाने के बाबजूद सड़क तक व्यवसायिक सामान लगा दिया जाता है इस प्रकार अतिक्रमण नहीं होना चाहिए और व्यवसायिक सामान खरीदकर लाया जाता है, दुकान के सामने देर तक गाड़ी से सामान उतारते हैं जिससे रास्ता (आवागमन) प्रभावित होता है। व्यवसायिक जो समान खरीदकर बड़े शहर से मंगाया जाता है वह गाड़ी सुबह अथवा शाम के वक्त मंगाई जाए या बाजार से अलग सामान उतारा जाए। इस मौके पर नवागत थाना इंचार्ज ईश्वर सिंह, अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी के अलावा व्यापारियों में हरीश अग्रवाल उर्फ हन्ना सभासद, विनोद कुमार अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, सी पी चौधरी, अजय जायसवाल, सचिन कुमार प्रेमी पत्रकार आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.