इगलास में गिंदौली नाले के ऊपर निजी पुल व पटरियों पर अतिक्रमण कराने पर सिंचाई (नहर) विभाग को कितनी बड़ी मिली
इगलास : बरसात का मौसम चलते भी सिंचाई (नहर) विभाग का इगलास गोण्डा तिराहा से अलीगढ़ मथुरा मार्ग पर एक साइड होकर आ रहे गिन्दौली नाले की सफाई कराए जाने तथा नाले के ऊपर बनाए गए अवैध पुल व पटरियों पर अतिक्रमण किए जाने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस संबंध में नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल को भी अवगत कराया जा चुका है। बतादें कि इगलास में अनाज मंडी से गोण्डा तिराहा होते हुए इगलास नगर में होकर करवन नदी के लिए जा रहे गिंदौली राजवाह जो सरकारी अभिलेखों में काफी चौड़ा नाला है, अतिक्रमण के बढ़ते एक चौड़ा नाला गटर बना दिया है। नाले की दोनों साइड की पटरियां खत्म कर लोगों ने अपने मकान व दुकान बनाकर खड़े कर दिए गए हैं। यह नाला इगलास नगर के पानी की निकासी के अलावा कई गांवों का पानी भी इसी नाले के द्वारा करवन नदी के लिए जाता है। गत वर्षों नाले की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई थी। आज कल नाला शिल्ट से अटा पड़ा है। जब तक नाले के ऊपर बनाए गए निजी पुल नहीं हटाते, नाले की सफाई होना संभव नहीं है। बताते हैं सिंचाई (नहर) विभाग के अधिकारियों को मोटी सुविधा शुल्क मिल चुकी है इसी वजह नाले के ऊपर निजी पुल व नाले की पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकान व मकान खड़े किए गए हैं। यदि सिंचाई विभाग नाले की सफाई कराने की बात करे भी तो सफाई होगी कैसे ? नाले में मशीन सफाई मशीनें कहां होकर चलेगी पूरा नाला तो पुलों से पटा हुआ है। जन चर्चा है कि आखिर सिंचाई विभाग ने नाले के ऊपर निजी पुल बनाए जाने व नाले की पटरियों पर अतिक्रमण कराने के नाम पर कितनी बड़ी सुविधा शुल्क ली होगी ?
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.