थाना गोरई पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ विवाह करा रहे, दो महिला सहित पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इगलास : पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना गोरई पुलिस को सूचना मिली कि गांव साथिनी में धर्म परिवर्तन कराकर एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ विवाह किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिला सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना गोरई पुलिस को सूचना मिली कि गांव साथिनी में धर्म परिवर्तन कराकर एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ विवाह किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बरामद करते हुए दो महिला सहित पांच अभियुक्तों को पीड़िता का एक फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी सूचना पीड़िता के परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। हाल ही में दिल्ली सराय काले खा में रहते हैं। वहीं पर सफीक व उसके परिजन रहते हैं। सफीक बहला फुसलाकर मेरी पुत्री को भगा लाया है। तथा सफीक द्वारा पिछले 6 वर्षों से उसकी पुत्री के साथ यौनशोषण किया जा रहा है।
थाना गोरई पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों से नाम पता पूछने पर अपना नाम सफीक पुत्र कोतवाल निवासी ग्राम साथिनी थाना गोरई जनपद अलीगढ़ हाल पता अन्नी का किराये का कमरा गुर्जर चौक थाना सनलाईट कॉलोनी दक्षिणी दिल्ली, कोतवाल पुत्र सुलेमान निवासी गांव साथिनी थाना गोरई, हाल पता अन्नी का किराये का कमरा गुर्जर चौक थाना सनलाईट कॉलोनी दक्षिणी दिल्ली, आमना पत्नी कोतवाल निवासी गांव साथिनी थाना गोरई हाल पता अन्नी का किराये का कमरा गुर्जर चौक थाना सनलाईट कॉलोनी दक्षिणी दिल्ली, मौलवी मौहम्मद तैयफ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी जावे थाना भवानीपुर जनपद पूर्निया बिहार हाल पता मौलवी साथिनी मस्जिद थाना गोरई, बानो पत्नी निजाम निवासी साथिनी थाना गोरई को थाना क्षेत्र गोरई से गिरफ्तार किया। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई । उक्त अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.