इगलास में वनखंडी महादेव मंदिर व शंकरानन्द मंदिर पर जलाभिषेक करने को शिव भक्तों की रही भीड़

इगलास :  सावन के दूसरे सोमवार को इगलास नगर व क्षेत्र के शिवालयों पर जलाभिषेक करने हेतु भगवान शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती रही है।

इगलास नगर के मोहल्ला शिवपुरी स्थित वनखण्ड महादेव मंदिर प्राचीन एवं बहुत चर्चित मंदिर है बताते हैं यंहा भगवान शिवलिंग स्वत ही जमीन से प्रकट हुई थी। तभी से शिवभक्तों की पूजा अर्चना हेतु भीड़ रहती है महा शिवरात्रि को तो यह स्थिति रहती है कि प्रातः से ही शिव भक्तों की लंबी कतारें लग जाती हैं। 

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इसलिए भगवान शिव की कृपा पाने को शिव भक्त व्रत रखकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करके मन को शांति महसूस करते हैं। और सभी मनोकामनाएं पूरी होने की इच्छा रखते हैं। इस दिन विधि विधान से शिव आराधना करने से भक्तों को महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जलाभिषेक के साथ शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही घी व शहद अर्पित किया जाता है। बहुत से लोग शिव जी को बेलपत्र, धतूरा, भांग व सफेद फूल अर्पित करते हैं। जो भगवान शिव को अधिक प्रिय है। इगलास नगर में वनखंडी महादेव मंदिर, बाबा शंकरानन्द मंदिर पर शिव भक्तों की जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ती रही। वही इगलास क्षेत्र भर में शिवालयों पर बम बम भोले की गर्जना के साथ जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ रही हैं।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.