इगलास वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार वर्षा काल 2026 का वृक्षारोपण कार्य पूर्ण
इगलास : वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वृक्षारोपण के प्रति सजगता अवैध कटान पर रोक लगाये हुए दर्जन भर से अधिक लोगों के विरुद्ध अवैध रूप से कटान करने पर कार्यवाही की गई है तथा 50 - 60 हजार रुपए राजस्व बसूली कर कोषागार में जमा कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इगलास तहसील मुख्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी का पदभार संभालते हुए सरवीर भारती ने शुरू से ही वन विभाग के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने का दायित्व निभाया है। वर्षा काल 2026 के वृक्षारोपण में श्री भारती के निर्देशानुसार जारौठ राजवाह हस्तपुर, निधौली, श्यामगढ़ी (गोण्डा), बेसवां ड्रेन आदि स्थानों पर वन रक्षक सुमित व माली भूरा ने कड़ी मेहनत के साथ वृक्षारोपण का कार्य पूरा कराया है। इसके अलावा वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती के सख्त निर्देशानुसार अवैध रूप से होने वाले कटान रोक लगाते हुए दर्जन भर से अधिक लोगों के विरुद्ध अवैध कटान किए जाने की कार्यवाही की गई हैं। तथा राजस्व बसूली कर करीब पचास हजार रुपए कोषागार में जमा कराए गए हैं।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.