गलास में निकली विशाल तिरंगा रैली, गूंजे वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारे
इगलास : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे इगलास नगर में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली सहारा कला से शुरू होकर इगलास नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् व भारत माता के नारे लगाए गए।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इगलास नगर में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पंकज चौधरी ने किया, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण पाल सिंह रहे। रैली सहारा कला से शुरू होकर अलीगढ़ मथुरा मार्ग होते हुए इगलास नगर के मुख्य चौराहा पहुंची वहां से सराय बाजार, शंकरानंदपुरी, हॉस्पिटल मार्ग होते हुए पुरानी तहसील मार्ग से मुख्य चौराहा होते हुए अलीगढ़ मार्ग विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली।
रैली के दौरान डीजे साउंड पर देशभक्ति गीतों की धुनें गूंजती रहीं। भारत को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
तिरंगा रैली में शामिल लोगों में देशभक्ति का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।
इस मौके पर पंकज चौधरी मंडल अध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह लाला जिला अध्यक्ष , मनीष चौधरी मंडल मंत्री, प्रभात चौधरी, सीपी चौधरी, जसवीर सिंह, अजीत सिंह, लेखराज चौधरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.